---Advertisement---

REET Mains 2025 में 7,759 टीचर पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तारीख 6 दिसंबर 2025 है।

On: December 1, 2025 9:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राजस्थान में प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर बनने का बड़ा मौका निकला है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने REET Mains 2025 के तहत कुल 7,759 पदों पर भर्तियां निकाल दी हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य हैं और अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास 6 दिसंबर 2025 तक आवेदन करने का आखिरी मौका है। फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन ही भरा जाएगा, इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

कितने पद किसके लिए?

इस भर्ती के जरिए कुल 7,759 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इसमें

  • 1 से 5वीं तक के लिए प्राइमरी विद्यालय अध्यापक (सामान्य/संस्कृत) के हज़ारों पद हैं
  • 6 से 8वीं तक के लिए अपर प्राइमरी स्तर पर भी अच्छी संख्या में पद निकले हैं
    कुल मिलाकर ये भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है जो लंबे समय से राजस्थान में शिक्षक बनने का इंतज़ार कर रहे थे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। वहीँ से ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरकर सबमिट किया जा सकता है। आखिरी तारीख के पास सर्वर व्यस्त रहने की संभावना होती है, इसलिए बेहतर है कि आवेदन पहले ही कर लें।

आवेदन फीस कितनी है?

इस भर्ती में अलग-अलग कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क भी तय किया गया है।

  • जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस ₹500 रखी गई है।
  • ओबीसी (NCL), एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹400 तय किया गया है।
    यदि फॉर्म में कोई गलती हो जाती है और आप उसमें करेक्शन करवाते हैं तो इसके लिए अतिरिक्त ₹300 का चार्ज देना पड़ेगा। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से ही किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :  CBSE भर्ती 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 124 पदों पर निकली बंपर भर्ती!

REET Mains 2025 टीचर भर्ती –

बिंदुविवरण
भर्ती संगठनराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB/RSSB), जयपुर
कुल पदों की संख्या7,759 पद
प्राइमरी टीचर पद5,636 (कक्षा 1 से 5)
अपर प्राइमरी टीचर पद2,123 (कक्षा 6 से 8)
आवेदन की आखिरी तारीख6 दिसंबर 2025
आवेदन मोडकेवल ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in
SSO पोर्टलsso.rajasthan.gov.in
जनरल/ओबीसी फीस₹500
OBC NCL/SC/ST फीस₹400
करेक्शन शुल्क₹300

जो भी अभ्यर्थी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, वे अपनी योग्यता और दस्तावेज तैयार रखकर तुरंत ऑनलाइन फॉर्म भरें। बाद में भीड़ और टेक्निकल दिक्कतों से बचने के लिए आखिरी दिन का इंतज़ार बिल्कुल न करें।

RSSB Teacher Vacancy 2025 Application Form

REET Mains 2025 Notification Link:

Primary Teacherhttps://cdn.rojgarresult.com/wp-content/uploads/2025/11/06203803/RojgarResult.Com_RSSB_08_2025.pdf
Upper Primary Teacherhttps://cdn.rojgarresult.com/wp-content/uploads/2025/11/06203802/RojgarResult.Com_RSSB_09_2025.pdf

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment