---Advertisement---

कब जारी होगा MP Board Results 2024? 15 लाख छात्रों को है इंतज़ार!

By
Last updated:
Follow Us

MP Board Results 2024: हर साल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन करवाता है जिसमें मध्य प्रदेश के लाखों छात्र भाग लेते हैं। इस साल भी MP बोर्ड द्वारा परीक्षाएं ली गईं जिनके रिजल्ट के लिए छात्रों को बेसब्री से इंतज़ार है। अब अगर आप भी अपने एमपी बोर्ड के नतीजों का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए हम एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 से जुड़ी ताजा जानकारी प्रदान करेंगे। इसलिए आर्टिकल के अंत तक हमारे साथ बने रहें। 

MP Board Results 2024 कब होगा जारी?

दरअसल 22 फरवरी से एमपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके लिए लगभग 25,000 शिक्षकों को भी नियुक्त किया गया था। ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक MP Board Results 2024 इस माह 15 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है। 

यानि 2 हफ्ते के भीतर एमपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र mpbse.nic.in पर जाकर आसानी से अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। हालांकि रिजल्ट को लेकर बोर्ड द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

15 लाख छात्रों को है इंतज़ार

एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित की गई जिसमें तकरीबन 15 लाख छात्र शामिल हुए थे। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के नतीजे एक साथ ही घोषित करेगा। 

क्या छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि MPBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रश्न पत्रों में कम से कम छह विषयों में त्रुटियों की पहचान की है। इनमें से सबसे अधिक 10वीं के गणित पेपर में त्रुटियां पाई गई हैं जबकि 12वीं के रसायन विज्ञान सहित अन्य विषयों में त्रुटियां पाई गईं। इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। त्रुटियों के लिए क्षमा याचना करते हुए बोर्ड ने घोषणा की है कि जिन विषयों में त्रुटियां पाई गई हैं उसके लिए छात्रों को बोनस के तौर पर 2 अंक मिलेंगे। फिर चाहे छात्र ने जवाब दिया हो या फिर नहीं। 

Also Read :  JEE Mains 2024 Admit Card हुए जारी! 8, 9 और 12 अप्रैल को परीक्षा

MP Board Results 2024 कैसे चेक करें?

MPBSE के अपने 10वीं और 12वीं के नतीजे चेक करना कोई मुश्किल काम नहीं है। आप बड़ी ही सरल प्रक्रिया के साथ MP Board Results 2024 चेक कर सकते हैं जिनके बारे में जानकारी यह रही:

  1. सबसे पहले आपको mpbse.nic.in पर जाना है। 
  2. यहां पर होमपेज में हाईस्कूल रिजल्ट 2024/ इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक कीजिये। 
  3. अगले पेज पर आपको अपने रोल नंबर आदि जैसी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी है। 
  4. इस सारी जानकारी को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। 
  5. इतना करते ही रिजल्ट मार्कशीट आपके सामने उपलब्ध हो जाएगी। 

निष्कर्ष 

एमपी बोर्ड ने पिछले वर्ष 2023 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया था। लेकिन इस साल चुनाव नज़दीक होने की वजह से नतीजे जल्दी घोषित करने की उम्मीद है। अब देखना यह होगा कि कब तक MP Board Results 2024 घोषित हो सकते हैं। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Roshan Ekka

Roshan Ekka एक ब्लॉगर है जो 2016 से ब्लॉगिंग कर रहे है, उन्हें किताबें पढ़ना दिन दुनिया की ख़बर रखना तथा लिखने का बेहद ज्यादा शौक है, इसी लेखन कला के कारण ही इस न्यूज़ वेबसाइट का निर्माण किया गया है जो लोगों को उनके मनपसंद ख़बर की सटीक जानकारी देने के लिए तत्पर है ।

For Feedback -admin@taazatimes.live

Leave a Comment