BMW i5 M60 xDrive हुई लांच! मात्र 3.8 सेकंड में 0-100 की स्पीड!

By TaazaTimes Desk

Published on:

BMW i5 M60 xDrive Launched

BMW i5 M60 xDrive Launched: इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड की वजह से बाजार में लगातार नई नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां आ रही हैं। अब इस रेस में जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW भी शामिल हो चुकी है। कंपनी ने अपनी पहले इलेक्ट्रिक सेडान i5 M60 xDrive को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है जो न केवल बेहतरीन स्टाइल के साथ आती है, बल्कि बढ़िया परफॉरमेंस भी देने वाली है। आज हम BMW i5 M60 xDrive के फीचर्स से लेकर इसकी कीमत तक की सारी जानकारी प्राप्त करेंगे। ऐसे में आवश्य ही इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़ें। 

BMW i5 M60 xDrive Specifications 

BMW i5 M60 xDrive Specifications 
Model NameBMW i5
VariantM60 xDrive
MotorDual Electric Motors
Price₹1.20 Crore

BMW i5 M60 xDrive Features 

BMW i5 M60 xDrive Features 

फीचर्स के मामले में BMW i5 M60 xDrive भारत की बड़ी बड़ी लग्ज़री गाड़ियों को टक्कर देती है। इसमें एक एडवांस्ड डिजिटल डैशबोर्ड मिलता है जो ड्राइवर को गाडी की सारी जानकारी देता है। साथ ही साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है जो म्यूजिक सिस्टम और नेविगेशन आदि जैसी जानकारी देगा। 

तकरीबन हर लग्जरी गाडी की तरह इसमें भी ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डेपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और पार्किंग असिस्टेंट सिस्टम इसके कुछ ख़ास फीचर्स हैं जो आपका दिल जीत लेंगे। 

BMW i5 M60 xDrive Design

BMW i5 M60 xDrive का डिज़ाइन युवा ग्राहकों को जरूर लुभाएगा। इसके फ्रंट में एलुमिनेटेड किडनी ग्रिल है और एलईडी हेडलाइट्स, स्पोर्टी बंपर और बड़े एयर इंटेक्स भी मिलते हैं। वहीं साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल और बड़े अलॉय व्हील्स इस गाडी को एक स्पोर्टी लुक देते हैं। रियर में स्लीक एलईडी टेललाइट्स और डिफ्यूज़र मिलते हैं। आप इससे अंदाज़ा लगा सकते हैं कि गाडी का डिज़ाइन लग्जरी और स्पोर्टीनेस का एक बढ़िया कॉम्बो है। 

BMW i5 M60 xDrive Motor & Battery

हम सभी जानते हैं कि BMW को शानदार परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है। इसे देखते हुए BMW i5 M60 xDrive में दो इलेक्ट्रिक मोटर लगाए गए हैं जो 601 हॉर्सपावर की शानदार पावर और 795 Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं। इस दमदार परफॉरमेंस के लिए बैटरी भी दमदार होनी चाहिए। इसके लिए गाडी में हमें 83.9 kWh (ग्रॉस) पावर वाली बैटरी मिलती है। 

BMW i5 M60 xDrive Top Speed

BMW i5 M60 xDrive Top Speed

जो लोग तेज़ रफ़्तार के साथ गाडी चलाना चाहते हैं तो BMW i5 M60 xDrive उनके लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। मात्र 3.8 सेकंड में ही ये गाडी 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार तक आ सकती है। टॉप स्पीड इसकी 230 किमी/घंटा है जो किसी भी रास्ते पर आपको शानदार अनुभव महसूस करवाएगी। हालांकि भारतीय सड़कों के हिसाब से ये स्पीड अलग-अलग भी हो सकती है। 

BMW i5 M60 xDrive Range

601 हॉर्सपावर के आउटपुट से आप अंदाज़ा लगा ही सकते हैं कि बीएमडब्लयू की ये गाडी एक हाई-परफॉरमेंस कार है। सिंगल चार्ज पर ये गाडी लगभग 400-500 तक की रेंज दे सकती है जो लंबी लंबी यात्राओं के लिए काफी है। हालांकि चार्जिंग स्टेशन पर रुकना पड़ सकता है, पर कंपनी लगातार चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित कर रही है। इसलिए ये कोई ज़्यादा बड़ी परेशानी की बात नहीं है। 

BMW i5 M60 xDrive Price in India

भारत में BMW i5 M60 xDrive अभी एक ही वैरिएंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 1.20 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। वैसे तो ये गाडी काफी लोगों के बजट से बाहर है, लेकिन इस हाई बजट में आपको हाई परफॉरमेंस कार भी मिलने वाली है। इसलिए कह सकते हैं कि लेटेस्ट फीचर्स के साथ ये एक पैसा वसूल कार है। 

Conclusion

अब हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान की चाहत रखने वालों के लिए BMW i5 M60 xDrive एक काफी बढ़िया ऑप्शन है। लेकिन काफी सारे लोगों के लिए ये बजट के बाहर है। हालांकि अगर ये गाडी आपके बजट में आती है तो निश्चित रूप से ये आपके गेराज में शामिल होने की हक़दार है। 

Source

TaazaTimes Desk

Leave a Comment