Skoda Superb हम सभी जानते हैं कि स्कोडा सुपर्ब को भारत में बहुत ही प्यार मिला है। लेकिन अब एक बार फिर से Skoda Superb एक बार फिर भारतीय सड़कों पर राज करने के लिए तैयार है। यानि स्कोडा सुपर्ब को भारत में दोबारा लांच कर दिया गया है वह भी सीमित यूनिट्स के साथ। लेकिन कंपनी ने इस बार कुछ अलग रणनीति को अपनाया है। आईये इस Skoda Superb की धमाकेदार वापसी के बारे में अच्छे से जानते हैं।
Skoda Superb Specifications
Model Name | Skoda Superb |
Variant | Laurin & Klement |
Body Type | Sedan |
Transmission | Automatic |
Price | ₹54 Lakhs(Ex-Showroom Mumbai) |
Skoda Superb Features
स्कोडा सुपर्ब के बेहतरीन फीचर्स आपको लक्ज़री का एहसास करवाने वाले हैं। इसमें अंदर की तरफ आपको 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने वाला है जो आपके मनोरंजन का ख़याल रखेगा। आपका मनोरंजन और भी बढ़ जाएगा जब आप इसका 10-स्पीकर वाला Canton साउंड सिस्टम इस्तेमाल करेंगे।
वहीं बाहर की तरफ आपको 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो न केवल इस गाडी को स्पोर्टी लुक देते हैं बल्कि एक बेहतर रोड ग्रिप भी प्रदान करते हैं। हाई विजिबिलिटी के लिए इसमें LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं। इस तरह के मज़ेदार फीचर्स के साथ स्कोडा सुपर्ब वापसी करने जा रही है।
Skoda Superb Design
जब आप Skoda Superb के डिज़ाइन को देखेंगे तो चाहकर भी इससे आँखें नहीं हटा पाएंगे। Skoda की सिग्नेचर ग्रिल तो इसमें पहले ही मौजूद है जबकि इसके हैंडलैंप्स को पहले से ज़्यादा Sharp और Sleek बना दिया गया है। इसका साइड प्रोफाइल भी काफी Clean नज़र आने वाला है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सड़कों पर यह गाडी दूसरों का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाली है।
Skoda Superb Engine
जितना तगड़ा स्कोडा सुपर्ब का डिज़ाइन है, उतना ही बढ़िया इसका इंजन भी होने वाला है। कंपनी ने इस बार BS6 Phase II emission norms को पूरा करने के लिए 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन का उपयोग किया है जो 190 HP की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। साथ ही इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है जिससे आपको स्मूथ और पावरफुल परफॉर्मेंस मिलेगी।
Skoda Superb Mileage
अगर माइलेज की बात की जाए तो Skoda Superb में आपको ठीक ठाक ही माइलेज मिलने वाली है। कंपनी दावा करती है कि ARAI के अनुसार यह गाडी मैन्युअल ट्रांसमिशन नहीं रखती। लेकिन इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के लिए 14.3 किमी/लीटर से 18.2 किमी/लीटर के बीच का जरूर माइलेज मिल सकता है।
Skoda Superb Price in India
कंपनी ने इस बार Skoda Superb को सिर्फ 100 यूनिट्स की लिमिटेड संख्या में ही इसे लांच किया है। इस वजह से इसकी कीमत भी ज़्यादा चुकानी पड़ेगी। ऐसे में आपको बता दें कि भारत में Skoda Superb की कीमत ₹ 54 लाख (एक्स-शोरूम मुंबई) से शुरू होती है। यह कीमत सुनकर बहुत ही थोड़े लोग इस गाडी को खरीदने के बारे में विचार करेंगे।
Conclusion
इसमें कोई शक वाली बात नहीं कि Skoda Superb बेहतरीन फीचर्स और दमदार डिज़ाइन का एक मिश्रण है। लेकिन हैरानी तब होती है जब इसकी कीमत के बारे में हमें मालूम होता है। लेकिन अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो लग्ज़री गाड़ियों का शौक रखते हैं तो यह गाडी आपके लिए एक अच्छा विकल्प होगी। हालांकि आपको जल्दी इसके बारे में फैसला लेना होगा। क्योंकि यह गाडी केवल 100 यूनिट्स में ही लांच हुई है।