---Advertisement---

Bhojpuri Song: खेसारीलाल यादव के नए गाने “Patar Tiriya Song” ने इंटरनेट पर मचाया तहलका! फैंस की तरफ से मिल रहा है खूब प्यार!

By
On:
Follow Us

Patar Tiriya Song: भोजपुरी सिनेमा मानो सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के बिना अधूरी है जिनके गानों का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। ऐसे में खेसारीलाल का नया Bhojpuri Song “पतरिया तिरिया” रिलीज हो चूका है जो बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है। शिल्पी राज और खेसारीलाल के इस गाने के फैंस दीवाने हो गए हैं। यह गाना एक बार फिर से साबित कर रहा है कि भोजपुरी गानों के मामले में खेसारीलाल यादव की टक्कर में कोई नहीं। चलिए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है। 

“पतरिया तिरिया” हो रहा है तेज़ी से वायरल 

रिलीज़ होते ही खेसारीलाल यादव का नया गाना “पतरिया तिरिया” धूम मचा रहा है। फैंस इस गाने को बार बार सुन रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इसका अंदाज़ा इसी बात से लगा सकते हैं कि यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 16 लाख से भी ज़्यादा बार देखा जा चूका है। गाने में में खेसारीलाल और शिल्पी राज ने आवाज़ दी है जोकि फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यानि निश्चित रूप से हम कह सकते हैं कि “पतरिया तिरिया” इस साल के सबसे बड़े भोजपुरी हिट गानों में से एक बनने जा रहा है।

सपना चौहान से नहीं हट रहीं फैंस की नज़रें 

अपने ख़ूबसूरत लुक के साथ सपना चौहान ने गाने को और भी मनोरंजक बना दिया है। सपना ने “पतरिया तिरिया” गाने में एक देहाती लड़की का किरदार निभाया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में सपना ने ऐसा शानदार डांस किया है कि फैंस की नज़रें नहीं हट रहीं। उन्होंने अपनी डांसिंग से गाने में जान डाल दी है। कुल मिलाकर “पतरिया तिरिया” गाने की सफलता में सपना चौहान का भी बड़ा योगदान है।

Also Read :  'Gulab Jaisan Khilal Badu' गाने पर रील तो देखा होगा, अब ओरिजनल वीडियो भी देख लीजिए, मिल चुके हैं 90 मिलियन व्यूज

टुनटुन यादव ने गाने में लगाए चार चाँद 

शानदार लिरिक्स द्वारा टुनटुन यादव ने “पतरिया तिरिया” गाने में चार चाँद लगा दिए हैं। टुनटुन भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गीतकार हैं जो खुद भी कई गानों में नज़र आ चुके हैं। निश्चित रूप से जब गाने के लिरिक्स अच्छे होंगे, तब ही उसे पसंद किया जाएगा। इसिलए टुनटुन यादव ने गाने को बेहतरीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 

कमेंट सेक्शन में फैंस बरसा रहे हैं प्यार 

यूट्यूब कमैंट्स के ज़रिए से फैंस इस गाने प्रति अपना प्यार ज़ाहिर कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में इस गाने पर 6000 से भी ज़्यादा कमेंट आ चुके हैं। एक यूज़र का कहना है कि ‘जैसे बॉलीवुड का महानायक अमिताभ बच्चन है वैसे ही भोजपूरी इंडस्ट्री का महानायक खेसारी यादव भईया है’. वहीं दूसरे यूज़र कहते हैं ‘भोजपुरी में जलवा जारी है उसी का नाम ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव है’. इस तरह के कमेंट आपको “पतरिया तिरिया” गाने की यूट्यूब वीडियो पर मिल जाएंगे। 

https://youtu.be/hStSKG5rvDk
4KVideo – पातर तिरिया – Khesari Lal Yadav, Shilpi Raj | Ft. Sapna Chauhan | New Bhojpuri Song

निष्कर्ष 

केवल यूट्यूब ही नहीं, बल्कि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी यह गाना खूब तेज़ी से वायरल हो रहा है। फैंस इस गाने पर शॉर्ट्स और रील्स बना रहे हैं। कुल मिलाकर यह गाना इस वक़्त भोजपुरी इंडस्ट्री में पूरी तरह से छा चूका है। यूट्यूब पर से आप इस गाने को सुन सकते हैं। 

Source

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Roshan Ekka

Roshan Ekka एक ब्लॉगर है जो 2016 से ब्लॉगिंग कर रहे है, उन्हें किताबें पढ़ना दिन दुनिया की ख़बर रखना तथा लिखने का बेहद ज्यादा शौक है, इसी लेखन कला के कारण ही इस न्यूज़ वेबसाइट का निर्माण किया गया है जो लोगों को उनके मनपसंद ख़बर की सटीक जानकारी देने के लिए तत्पर है ।

For Feedback -admin@taazatimes.live

Leave a Comment