---Advertisement---

Jaunty i Pro ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज में चलेगी 120 KM! कीमत सिर्फ ₹1.15 लाख से शुरू

By
On:
Follow Us

Jaunty i Pro इस बात से बिलकुल इनकार नहीं किया जा सकता कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता बहुत ही तेज़ी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए AMO Mobility ने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Jaunty i Pro को लांच कर दिया है। अपने खास अंदाज़ और बेहतरीन फीचर्स की वजह से यह स्कूटर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। तो चलिए इस स्कूटर के बारे में गहराई से जानते हैं। 

Jaunty i Pro Specifications 

ModelJAUNTY
Power249W
Speed 60KM
Range120KM+

Jaunty i Pro Features

राइडर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए J aunty i Pro में बहुत सारे फीचर्स शामिल किये गए हैं। इसमें आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जो स्पीड, बैटरी लेवल, ट्रिप मीटर और ओडोमीटर जैसी चीज़ों की जानकारी देता है। जैसे ही स्कूटर की बैटरी लौ होगी तो ये आपको वार्निंग दे देगा। 

साथ ही इसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है ताकि आप लंबी लंबी यात्राओं में अपने मोबाईल को आसानी से चार्ज कर सकें। सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें हमें CBS यानि Combi Brake System मिलता है ताकि जिससे अचानक ब्रेक लगाने पर भी स्कूटर पर आपका संतुलन बना रहता है। इस तरह के बहुत सारे फीचर्स आपको इस स्कूटर में मिलते हैं। 

Jaunty i Pro Design

डिज़ाइन के मामले में Jaunty i Pro को एक मॉडर्न लुक दिया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स और एलईडी डीआरएलएस आदि मिलते हैं। इसके अलावा स्कूटर पर अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं जो इसे स्पोर्टी लुक प्रदान करते हैं। कहने का मतलब है कि युवाओं को Jaunty i Pro का डिजाइन जरूर पसंद आने वाला है। 

Jaunty i Pro Motor

किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदते समय सबसे ज़्यादा चिंता मोटर की होती है। ऐसे में आपको बता दें कि Jaunty i Pro में 2.52 kWh क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है जिसके साथ ही आपको फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। तकरीबन 3.5 घंटे में आप इस बैटरी को फुल कर सकते हैं। 

Jaunty i Pro Range

Jaunty i Pro फुल चार्ज में 120 किलोमीटर तक चलने की क्षमता रखती है। इस दमदार रेंज के साथ आपको 60 किमी/घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। इस लिहाज़ से हम कह सकते हैं कि रोज़ मर्राह के कार्यों को पूरा करने के लिए Jaunty i Pro आपके लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प बन सकती है। 

Jaunty i Pro Price in India

अक्सर इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतें ज़्यादा होती हैं जिस वजह से काफी सारे लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर देखने से भी कतराते हैं। लेकिन AMO Mobility ने इस स्कूटर को ₹1.15 लाख (एक्स-शोरूम) की किफायती कीमत पर लॉन्च किया है जो दूसरे हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटरों के मुकाबले काफी कम है।

Conclusion

Jaunty i Pro पहले लोकप्रिय हो ही रही थी लेकिन अब मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने इसे और भी पॉपुलर बनाने का ज़िम्मा उठा लिया है। यानि कंपनी ने अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान के साथ मार्केटिंग के लिए पार्टनरशिप कर ली है। अब देखना यह होगा कि नए ज़माने कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर लोगों को कितना पसंद आती है। 

Also Read :  जल्द आ रहा है 200MP कैमरे वाला रेडमी का ये दमदार फ़ोन! Redmi Turbo 3 जानें इसके फीचर्स!
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Roshan Ekka

Roshan Ekka एक ब्लॉगर है जो 2016 से ब्लॉगिंग कर रहे है, उन्हें किताबें पढ़ना दिन दुनिया की ख़बर रखना तथा लिखने का बेहद ज्यादा शौक है, इसी लेखन कला के कारण ही इस न्यूज़ वेबसाइट का निर्माण किया गया है जो लोगों को उनके मनपसंद ख़बर की सटीक जानकारी देने के लिए तत्पर है ।

For Feedback -admin@taazatimes.live

Leave a Comment