---Advertisement---

Nexon और Brezza की छुट्टी करने आ रही है महिंद्रा की यह शानदार SUV! जानें कब होगी लांच!

By
Last updated:
Follow Us

Mahindra XUV 3XO : भारत में महिंद्रा को स्टाइलिश और बेहतरीन फीचर्स वाली कारों के लिए जाना जाता है। ऐसे में महिंद्रा ने अपनी अपकमिंग एसयूवी XUV 3XO के लांच से पहले इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में खुलासा कर दिया है जिससे ऑटोमोबाइल के बाजार में खलबली मच चुकी है। दरअसल महिंद्रा ने अपनी वेबसाइट पर इसके टीज़र को लांच किया है जिसमें हम Mahindra XUV 3XO के कुछ ख़ास फीचर्स के बारे में जान सकते हैं। तो चलो इन खासियतों को आसान शब्दों में समझते हैं। 

Mahindra XUV 3XO Specifications

Mahindra XUV 3XO Specifications
Model NameMahindra XUV 3XO
VariantTo be Announced
Body TypeSUV
Transmission6-Speed Manual & Automatic

Mahindra XUV 3XO Features 

फीचर्स के मामले में महिंद्रा की इस गाडी में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। इसका सबसे ख़ास फीचर है Dual Zone Climate Control जिसकी मदद से गाडी का तापमान सुविधा अनुसार सेट किया जा सकता है। बहार का नज़ारा देखने के लिए पैनोरमिक सनरूफ भी उपलब्ध होगा। 

सुरक्षा के लिहाज़ से इसमें ADAS L2 का फीचर मिलता है जिसमें लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इन फीचर्स के साथ आपका सफर और भी आरामदायक और मज़ेदार बन जाएगा। 

Mahindra XUV 3XO Design

Mahindra XUV 3XO Design

टीज़र देखने पर हमें पता चलता है कि Mahindra XUV 3XO को स्प्लिट हेडलैंप सेटअप के साथ नया फ्रंट डिज़ाइन मिला है। इसमें नए LED DRLs और नए हेडलाइट्स मिल सकते हैं जिसके साथ ही साथ डुअल टोन अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। यह व्हील्स गाडी को एक स्टाइलिश लुक देंगे। वहीं पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी बार और C-आकार की LED टेल लाइट्स मिलेंगे। यानि कह सकते हैं कि इस गाडी को युवा ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। 

Mahindra XUV 3XO Engine

अपकमिंग Mahindra XUV 3XO में पेट्रोल और डीज़ल के दो इंजन ऑप्शन मिलने की संभावना है। XUV 3XO में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन मिल सकते हैं। इसका पेट्रोल इंजन लगभग 110 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकेगा और बात रही डीज़ल इंजन की तो यह 117 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प शामिल किये जाने वाले हैं। 

Mahindra XUV 3XO Mileage

Mahindra XUV 3XO Mileage

देखिए आमतौर पर कंपनियां लांच के समय ही माइलेज फिगर्स जारी करती हैं और महिंद्रा भी इसे फॉलो कर रहा है। पर इंजन के हिसाब से अगर अंदाज़ा लगाया जाए तो Mahindra XUV 3XO के पेट्रोल इंजन की माइलेज लगभग 17 किलोमीटर प्रति लीटर और डीज़ल इंजन की माइलेज लगभग 23 किलोमीटर प्रति लीटर हो सकती है। हालांकि यह माइलेज  अन्य कई कारकों पर निर्भर करती है। 

Mahindra XUV 3XO Price in India

अब भले ही महिंद्रा ने XUV 3XO के कुछ फीचर्स को कन्फर्म कर दिया हो। लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि बाजार के जानकारों की मानें तो इसकी कीमत ₹8.5 लाख से लेकर ₹15 लाख के बीच हो सकती है। आने वाले हफ़्तों में इस कीमत को लेकर घोषणा हो सकती है। इसलिए आपको थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए। 

Mahindra XUV 3XO Launch Date in India

महिंद्रा ग्राहकों के लिए खुशखबरी ये है कि कंपनी ने इसकी आधिकारिक लांच डेट के बारे में घोषणा कर दी है। भारत में Mahindra XUV 3XO को 29 अप्रैल, 2024 को लॉन्च किया जाने वाला है और उम्मीद है कि इसी दिन गाड़ी की बिक्री भी शुरू हो सकती है। 

2024 Mahindra XUV3XO SUV Details ! XUV300 Facelift ? Tata Nexon Rival | ADAS + Panoramic Sunroof
Mahindra Xuv 3×0 new model 2024 Review | New Xuv3xo Facelift 2024 | New Xuv 3×0 Mahindra Facelift

Conclusion

Mahindra XUV 3XO की कीमतों और फीचर्स को देखकर लगता है कि यह गाडी सीधे सीधे Tata Nexon, Maruti Brezza, Hyundai Venue और Kia Sonet जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। आने वाली 29 अप्रैल को यह गाडी लांच हो जाएगी और इसके अन्य फीचर्स के बारे में भी खुलासा हो जाएगा। 

Roshan Ekka

Roshan Ekka एक ब्लॉगर है जो 2016 से ब्लॉगिंग कर रहे है, उन्हें किताबें पढ़ना दिन दुनिया की ख़बर रखना तथा लिखने का बेहद ज्यादा शौक है, इसी लेखन कला के कारण ही इस न्यूज़ वेबसाइट का निर्माण किया गया है जो लोगों को उनके मनपसंद ख़बर की सटीक जानकारी देने के लिए तत्पर है ।

For Feedback -admin@taazatimes.live

Leave a Comment

Exit mobile version